Dec 09 2007 मध्य प्रदेश मित्र मन्डल की सभा रविवार ९ दिसम्बर २००७ को बेयर क्रीक उपवन हयूस्टन पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई | इस बार १०० से भी अधिक सदस्यों ने परिवार तथा मित्रों सहित भाग लिया | प्रारम्भ में गरमा गरम पकौडे वहीं पर बनाये गये | उपस्थित सदस्यों के परिचय के बाद हिन्दी प्रतियोगिता आयोजित की गई | जिसमें मानसी व विक्रान्त तारे प्रथम , विनिता व दीपक गोयल द्वितिय तथा रुपाली व पंकज माहेश्वरी तृतिय रहे |तोड मरोड शायरी प्रतियोगिता में आस्था व निखिल जैन प्रथम रहे | मौज मस्ती का माहौल रहा |सबने मिल कर दाल बाटी भोज का आनन्द लिया | गरमा गरम चाय के पश्चात सभा समाप्त हुई |
|