मध्य प्रदेश मित्र मन्डल की सभा रविवार २८ अक्टूबर २०१२ को दशहरा मिलन उत्सव के रूप में बेयर क्रीक उपवन हयूस्टन पर सम्पन्न हुई | करीब ५५ परिवारो के १५० से भी अधिक सदस्यों ने भाग लिया | मौसम बहुत ही खुश नुमा और उत्साह वर्धक था |
सर्वप्रथम, सबने मिलकर गरमा गरम पोहे जलेबी और गरम चाय के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की | तत्पशात होलकर ( इन्दौरी) और सिंधिया ( ना - इन्दौरी ) टीमों के बीच २० - २० क्रिकेट मैच खेला गया | उसके बाद गरमागरम दाल बाटी सह भोज का परिचय , सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सभी ने आनंद लिया | अंत में परम्पानुसार चाय बिस्किट के साथ सभा का समापन किया गया |
सभी स्वयं सेवकों को बहुत बहुत धन्यवाद , विशेष कर सभी महिलाओं को, स्वादिष्ट एवं सुस्वादु भोजन के लिए
|
|